उत्तराखंड

एमआइटी संस्थान ने निकाली तिरंगा यात्रा,भारत माता की जय व वंदे मातरम के जय घोष से गूंजा आसमान…

ऋषिकेश: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। एमआइटी संस्थान के छात्रों द्वारा भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जय घोष के साथ शनिवार को प्रातः 10 बजे से ढालवाला पुलिस चौकी के पास से पुष्पा बडेरा स्कूल के सामने से ढालवाला की गलियों से होकर हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एमआईटी संस्थान के निदेशक रवि जुयाल द्वारा छात्रों को तिरंगा झंडा वितरण कर संस्थान के प्रांगण से जागरूकता रैली को रवाना किया।  इस अवसर पर शिक्षा विभाग एमआईटी के छात्र-छात्राओं ने एक तिरंगा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया तथा इसके माध्यम से देशभक्ति के प्रति समस्त छात्रों को प्रेरित किया।साथ ही रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को भी देशभक्ति एवं राष्ट्रीय संचेतना के प्रति प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ0 ज्योति जुयाल ने कहा कि बिना राष्ट्रीय संचेतना के नागरिकों का जीवन व्यर्थ है तथा राष्ट्र एवं नागरिक एक दूसरे के पूरक हैं दोनों की समानांतर उन्नति होनी चाहिए।देश प्रेम की भावना ही राष्ट्रीय उन्नति की कुंजी है इस के वशीभूत होकर ही लाखों-करोड़ों नागरिक देश का उत्थान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर प्रेम प्रकाश पुरोहित,राजेश सिंह चौधरी, डॉक्टर रितेश जोशी, गीता चंदोला, शिल्पी कुकरेजा,अंशु यादव, अजय तोमर, प्रदीप पोखरियाल, दर्शन लाल पैन्यूली,पीयूष शर्मा, रविंद्र शर्मा,पूजा रावत,आरती पाल,रविंद्र असवाल,मुकेश राणा , देवेंद्र कुमार, कुलदीप, मुकेश कुडियाल,कामेश यादव आदि की उपस्थिति रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top