उत्तराखंड

संत समागम से मिलती है सत्यपथ पर चलने की प्रेरणा, मेयर ने दिया ये संदेश

ऋषिकेश- महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि संत समागम में सम्मलित होने से ही सत्यपथ पर चलने की प्रेरणा मिलती । सनातन संस्कृति को जानने समझने के लिए संतो के अमृतरूपी प्रवचनों को श्रवण करने का मौका कभी नही चूकना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उक्त विचार महापौर ने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर मानस कथाकार संत मुरलीधर के श्रीमुख से हो रही मासिक मानस कथा का प्रवचन सुनने से पूर्व व्यक्त किए। धार्मिक उत्सव की पूर्णाहुति पर शिरकत के लिए पहुंची महापौर ने विश्व विख्यात कथा वाचक संत मुरलीधर व.परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से आर्शीवाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

इस अवसर उन्होंने कहा कि परमार्थ अध्यक्ष ने गौ,गंगा ,गायत्री के साथ योग की पताका पूरे विश्व में फहराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मानस कथा की पूर्णाहुति नहीं बल्कि संकल्पों का शुभारम्भ है। इस मौके पर उन्होंने परमार्थ अध्यक्ष को आगामी योग महोत्सव की अग्रीम शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top