उत्तराखंड

मेयर अनिता ममगाई ने एआरटीओ कार्यालय में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय बनाने के दिए निर्देश…

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने एआरटीओ कार्यालय में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण दस दिन के भीतर कराए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए हैं। कार्यालय परिसर में शौचालय की व्यवस्था न होने की वजह से ग्रीन कार्ड बनवाने आ रहे यात्रियों को हो रही दिक्कतों की सूचना पर कार्यालय पहुंची महापौर ने शौचालय निर्माण की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

नगर निगम महापौर ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बताया कि चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में यात्रा के शुभारंभ के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे यात्रियों को ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय आने पर शौचालय की व्यवस्था ना होने की वजह से हो रही दिक्कतों की सूचना पर कार्यालय परिसर में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य दस दिन के भीतर पूर्ण करा लेने के निर्देश दिए गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि हर यात्री को मौलिक सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने एआटीओ कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण के कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवान, परिवहन विभाग से आर आई प्रदीप रौथान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत, जनवीर रावत ,पार्षद विपिन पंथ, विजय बडोनी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, गौरव केन्थुला आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
78 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top