उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त



उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है। देश-विदेश से तीर्थयात्री धामों के दर्शन को पहुंच रहे है। इसी बीच बड़े हादसे की खबर गंगोत्री हाईवे से आ रही है। यहां अहमदाबाद, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 18 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती- उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव, संशोधित विज्ञापन जारी 

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के तीर्थयात्री टैम्पोट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 से आज बुधवार को गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोनगाड़ के पास वाहन का ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, 08 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय अध्यक्ष डी०पी० यादव का कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जन्मदिन, कही ये बात

तीर्थयात्रियों का विवरण

1- विशाल परादिया (16)

2- वैष्णवी परादिया (20)

3- ध्रूति परादिया (13)

4- विशाल कुमार व्यास (39)

5- नेहा बेन व्यास (37)

यह भी पढ़ें 👉  अहम बैठक: डॉ धन सिंह रावत के अधिकारियों को निर्देश, सूबे में मातृ मुत्यु दर कम करने के लिए बने रोड़मैप

6- नमय कुमार व्यास (10)

7- उषा बेन रावल (62)

8- गीता बेन व्यास (59)

9- अनिल बेन आचार्य (52)

10- मनोज कुमार आचार्य (57)

11- अनिल व्यास (64)

12- दक्ष व्यास (55)

13- मीता जोशी (59)

14- दीपक कुमार जोशी (58)

15- अवनी जोशी (54)

16- वशिष्टा जोशी (23)

17- कमलेश देव (64)

18- अरुणा बेन देव ( 61)

Most Popular

To Top