उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक मामले में एलटी व्यायाम शिक्षक निलंबित, जांच जारी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में कार्रवाई की गई है। मामले में गिरफ्तार बागेश्वर जनपद में कार्यरत सहायक अध्यापक एलटी व्यायाम शिक्षक जगदीश गोस्वामी (Jagdish Goswami) को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आख्या के आधार पर उत्तरांचल सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 2003 यथासंशोधित 2010 में निहित प्राविधानों के तहत व्यायाम शिक्षक जगदीश गोस्वामी को निलम्बित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि में जगदीश गोस्वामी को खण्ड शिक्षा अधिकारी बागेश्वर में सम्बद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि शिक्षक के निलंबन का आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर को प्रेषित करते हुये सम्बन्धित शिक्षक को हस्तगत कराने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। उक्त प्रकरण में मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
49 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top