उत्तराखंड

टिहरी में खाई में गिरी कार, चार लोग घायल…

Tehri News: टिहरी से हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां नरेन्द्रनगर बाईपास के सड़क पर किनवाणी के समीप एक कार खाई में जा गिरी,हादसे में कार में सवार चार लोग चोटिल हो गये। चारों को उपचार के लिए नरेन्द्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार सुबह देहरादून से घनसाली जा रही कार नरेन्द्रनगर बाईपास के समीप किनवाणी गांव में अनियत्रिंत होकर करीब 15 मीटर खाई में जा गिरी, कार में चार लोग सवार बताए जा रहे है जो घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का पता उस वक्त चला जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वाक पर जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस को कार दुर्घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को श्रीदेव सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र उदय सिंह, दिलबर सिंह पुत्र इंद्र सिंह, अर्जुन रावत पुत्र धर्म सिंह रावत, विजयपाल पंवार पुत्र सूरत सिंह पंवार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top