उत्तराखंड

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लौटे लक्ष्य सेन ने सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादूनः मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की जीरो टॉलरेंस नीति: होमगार्ड्स वर्दी घोटाले में निदेशक निलंबित, जांच समिति गठित

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में वैश्विक शोध को नई उड़ान, अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में मिले अनुदान के गुर

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की मातानिर्मला सेन एवं पिताजी  के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।

The Latest

To Top