उत्तराखंड

कावंड यात्राः हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी घाटी, मेयर ने की सुख स्मृद्वि की मंगल कामना,,

ऋषिकेश- श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा में दूसरे सोमवार को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरी मणिकूट घाटी ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। सोमवार को कांवड़ यात्रा में संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी बना।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सोमेश्वर मंदिर में पति डा हेतराम ममगाई के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया। सुबह मंदिर पहुंची महापौर ने करीब आधे घंटे तक भोलेनाथ की उपासना के साथ तीर्थ नगरी के समस्त नागरिकों के सुख स्मृद्वि की मंगल कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर ही नही तीर्थनगरी के सभी प्राचीन शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तीर्थनगरी के प्राचीन व पौराणिक शिवालयों वीरभद्र महादेव, सोमेश्वर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा मंदिर और गंगातट पर प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग
136 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top