उत्तराखंड

वारदात:उत्तराखंड मुख्यमंत्री से मिलने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी फरार,पुलिस पकड़ने को बेकरार,,,,

देहरादून। देवभूमि से शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। मुंबई से उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने आई छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मुम्बई से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए आई एक छात्रा के साथ उसके देहरादून  निवासी परिचित युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधि विषय की एक छात्रा गत सात दिसंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए मुंबई से अपने एक मित्र के साथ देहरादून आई। यहां उसे मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देनी थी। दून पहुंचने के बाद छात्रा ने यहां अपने परिचित दिनेश चमोली से संपर्क किया। कुछ देर में दिनेश अपने साथी विक्की के साथ छात्रा से मिलने पहुंचा। इसके बाद दिनेश, विक्की, छात्रा और उसका मित्र खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

आरोप है कि वहां दिनेश ने अचानक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इस पर दिनेश को छात्रा के मित्र ने फटकार लगाई। इसके बाद दिनेश का साथी विक्की, छात्रा के मित्र को अगले दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय दिलाने के बहाने उनके आवास लेकर चला गया। जबकि दिनेश और छात्रा रेस्टोरेंट में ही रुक गए। देर रात तक छात्रा का मित्र और विक्की वापस नहीं आए तो
दिनेश ने कहा कि रेस्टोरेंट के बंद होने का समय हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

इसलिए उन्हें अब होटल में जाना चाहिए, जहां वह ठहरी है।

इसके बाद छात्रा और दिनेश होटल चले गए।
होटल में छात्रा रिसेप्शन पर अपने मित्र का इंतजार करने लगी। रात अधिक होने पर दिनेश ने उससे अपने कमरे में जाने के लिए कहा। छात्रा कमरे में गई तो पीछे से दिनेश भी पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

आरोप है कि उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा, इस पर छात्रा ने शोर मचाया।

गनीमत रही कि तब तक छात्रा का मित्र और विक्की होटल पहुंच गए। दिनेश के चंगुल से छूटकर फरार हो गया। छात्रा ने पुलिस को फोन किया। इस बीच आरोपित होटल से भाग गया। छात्रा का आरोप है कि दिनेश ने उसे रुपयों का लालच भी दिया था।इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि आरोपित दिनेश चमोली की तलाश में दबिश दी जा रही है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top