उत्तराखंड

गज़ब: उत्तराखण्ड में बैंक के चपरासी ने लगाई लाखों की चपत,लोगों की कमाई लेकर हुआ चंपत,,

हरिद्वार से हैरान कर देने वाला लूट का मामला सामने आया है। यहां इंडियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में तैनात कर्मी ही हेराफेरी कर ग्राहको के लाख रुपये लेकर भाग गया है। मामले में बैंक मैनेजर ने कर्मी के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कराया है। फरार कर्मी की तालाश की जा रही है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके का है। यहां सराय गांव स्थित इंडियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ग्राहकों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया गया है। बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी को कुछ ग्राहकों ने पैसा जमा करने के लिए दिया था, उसने इन ग्राहकों को रसीद तो दे दी, लेकिन पैसा खाते में जमा नहीं किया। ऐसे कुछ ग्राहण जब शिकायत लेकर बैंक मैनेजर के पास पहुंचे तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की। बाद में पता चला कि कर्मचारी दादी का देहांत की बात कहकर घर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अब उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह निवासी जगधान लोहारी चकराता देहरादून दैनिक मजदूरी पर काम करता है। बैंक में उसका सिर्फ चाय-पानी आदि पिलाने और बैंक शाखा की साफ सफाई का काम था। उन्होंने बताया कि 2 महीने पहले ही वह मैनेजर के तौर पर इस शाखा में तैनात हुए हैं। कुछ दिन पहले अर्जुन ने बैंक मैनेजर को दादी का देहांत होने की जानकारी दी और छुट्टी लेकर घर चला गया। तबसे लौटा नहीं है। उसका कोई सुराग भी नहीं लग पा रहा है। ऐसे में बैंक मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top