उत्तराखंड

सनसनी:पहाड़ की शांत वादियों में जुर्म की दस्तक,बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट,हुआ गिरफ़्तार,,,

कुमांऊ। उत्तराखंड की शांत वादियों में जुर्म अपनी लगातार दस्तक देने लगा है। राज्य के खटीमा में पारिवारिक कलह के चलते श्रीपुर बिचवा में कलियुगी बेटे ने माता-पिता को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

देर रात श्रीपुर बिचवा के 70 वर्षीय धर्म सिंह बोरा की अपने बेटे लक्ष्मण सिंह बोरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण ने अपने पिता को डंडे से पीटना शुरु कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।

बीच- बचाव करने पहुंची मां भवानी देवी को भी आरोपी बेटे ने डंडे से पीट दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह बोरा को मृत घोषित कर दिया। घायल भवानी देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण नशे का लती है। वह अक्सर अपने घर में मारपीट करता रहता है। उसके दो छोटे जुड़वा भाई भी हैं। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे श्याम सिंह बोरा की तहरीर पर लक्ष्मण सिंह बोरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
271 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top