उत्तराखंड

टिहरी में 20 तारीख तक ही मिलेगा अंगूठा लगाकर राशन, जानें नियम,,

टिहरी। राशन वितरण प्रणाली में पादर्शिता बढ़ाने व लीकेज की समस्या को रोकने के लिए शासन कड़े कदम उठा रहा है। टिहरी में समस्त कार्डधारक माह जुलाई 2022 से प्रत्येक माह की 1 तारीख से 20 तारीषख तक, आधार प्रमाणिकृत रूप में (अंगूठा लगाकर) अपना राशन प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल अरूण वर्मा ने समस्त कार्डधारकों को इसकी सूचना दी है। उन्होंने कहा कि 20 तारीख के उपरान्त राशन उपलब्ध नहीं हो पाएगा। प्रत्येक कार्डधारक को राशन माहवार रूप में अर्थात् प्रत्येक माह का राशन उस माह की 20 तारीख तक आधार प्रमाणिकृत (अंगूठा लगाकर) रूप में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

टिहरी के कार्डधारकों से अपील की गई है कि प्रत्येक माह का खाद्यान्न सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों में माह की प्रथम तिथि को उपलब्ध हो जाता है। अतः समस्त कार्डधारक माह की 20 तारीख तक आधार प्रमाणिकृत रूप (अंगूठा लगाकर) में राशन प्राप्त कर ले।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top