उत्तराखंड

भीषण हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने एसडीएम के वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत, SDM गंभीर

लक्सरः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर रूड़की  से आ रही है। यहां लक्सर एसडीएम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। जबकि एसडीएम गंभीर घायल हो गई है। वहीं वाहन के परखच्चें उड़ गए है। एसडीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्सर की उप जिला अधिकारी संगीता कनौजिया का वाहन को मंगलवार सुबह सोलानी पुल के पास बड़े कैंटर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से एसडीएम का सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एसडीएम का वाहन चालक गोविंद (30) निवासी झबीरन थाना पथरी की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उनको रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। लक्सर और मंगलौर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं एसडीएम की हालात नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार
87 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top