उत्तराखंड

सुनी हुई फूलों की घाटी, बर्फबारी के कारण पर्यटकों नहीं कर रहे घाटी का रुख, इस दिन होगी बंद

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पिछले दो दिनों में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे पर्यटकों ने घाटी का रुख नहीं किया है। बता दें कि यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां पर्यटक नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

इस साल 13 हजार से ज्यादा ने किया दीदार

घाटी में अभी तक 13,040 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंच चुके हैं। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सोमवार को बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की संख्या शून्य रही। दो दिन से घाटी में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top