उत्तराखंड

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आज ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य रहे मौजूद



हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में ईजा बैंणी महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने इसका उद्घाटन किया।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम धामी पहुंच चुके है। सीएम धामी के स्वागत में भारी भीड़ जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा और कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  अहम बैठक: डॉ धन सिंह रावत के अधिकारियों को निर्देश, सूबे में मातृ मुत्यु दर कम करने के लिए बने रोड़मैप

सिल्किया टनल के अंदर फंसे सभी श्रमिकों को उत्तरकाशी में सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकालने के बाद, सीएम धामी ने हलद्वानी में ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल, एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पहला रोड शो किया।

यह भी पढ़ें 👉  नुकसान: यमुनोत्री मे बारिश का कहर, हुआ भारी नुकसान, देखें तस्वीर

ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने इस मौके पर नैनीताल जिले के लिए 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तिकोनिया चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक रौनक दिखाई दी। बता दें कि, महोत्सव में 25 हजार महिलाओं समेत 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: टिहरी के तोली गांव में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, मां बेटी की मौत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।

Most Popular

To Top