उत्तराखंड

अच्छी खबर: उत्तराखंड बोर्ड में फेल स्टूडेंट्स को एक और मौका, कब तक, पढिये,,

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में दो विषयों में फेल छात्र/छात्राओं को पास होने का एक और मौका देने की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए शिक्षा सत्र से ये व्यवस्था लागू हो सकती है।

यूपी बोर्ड में सप्लीमेंट्री के नाम से पूर्व में ऐसी व्यवस्थाएं रही हैं। अब उत्तराखंड सरकार कृपांक की सुविधा के बावजूद पास होने से रह जा रहे छात्र/छात्राआें को एक और मौका देने की तैयारी कर रही है। ताकि उनका साल खराब न हो।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

उत्तराखंड बोर्ड के पिछले कुछ सालों के रिजल्ट का विश्लेषण करने पर ये बात सामने आती है कि कुछ छात्र अधिकांश विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं और एक विषय में कृपांक लायक अंक भी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। या बहुत थोड़े अंकों से दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं ला पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

ऐसे छात्र/छात्राओं को पास होने का एक और मौका देने की तैयारी हो रही है। इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही इस पर बोर्ड आगे बढ़ेगा। यानि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो नए शिक्षा सत्र से ये व्यवस्था बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना
74 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top