उत्तराखंड

आरोग्यमंत्री के साथ गणेश जोशी की चिकित्सा योजना: जगदगुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में सुधार

देहरादून। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार है। आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उनका हालचाल जानने अस्पतालपहुंचे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोहर हैं। कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग


आगरा में जगदगुरु आचार्य रामभद्राचार्य की तबीयत खराब होने के बाद उनको एयर एंबुलेंस से देहरादून लाया गया जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top