उत्तराखंड

गणेश जोशी ने मसूरी शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि, कहा— आंदोलनकारियों का बलिदान नहीं होगा व्यर्थ

मसूरी।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर रविवार को मसूरी स्थित शहीद स्थल पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन ममगाईं, बेलमती चौहान और हंसा धनाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके अमर बलिदान को नमन किया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष और बलिदान की देन है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को उन वीरों का आभार प्रकट करना चाहिए, जिन्होंने पृथक राज्य की परिकल्पना को साकार किया। इस दौरान उन्होंने स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी स्मरण करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ही उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स में योग, विज्ञान और तकनीक का संगम, भविष्य की चिकित्सा पर हुआ राष्ट्रीय मंथन

जोशी ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने स्वप्नदृष्टाओं के आदर्शों को आत्मसात कर राज्य के समग्र विकास में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का सबसे बड़ा उपहार, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मंत्री ने मसूरी पहुंचे पर्यटकों से भी बातचीत की और उनके अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सिकन्दर, धर्मपाल पवार, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, गौरी थपलियाल, जसोदा शर्मा और सीता पंवार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स में योग, विज्ञान और तकनीक का संगम, भविष्य की चिकित्सा पर हुआ राष्ट्रीय मंथन

The Latest

To Top