उत्तराखंड

Forest : मानव वन्यजीव न्यूनीकरण एवं वनाग्नि प्रबंधन हेतु एक कार्यशाला का किया आयोजन

मानव वन्यजीव न्यूनीकरण एवं वनाग्नि प्रबंधन :- दिनांक 24.03.2022 को वन विभाग द्वारा नरेन्द्रनगर ब्लॉक के घेराधार वन पंचायत में मानव वन्यजीव न्यूनीकरण एवं वनाग्नि प्रबंधन हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला को सफल बनाने हेतु तितली ट्रस्ट से राजेश भट्ट गुलदार कु दगुड़या भी उपस्थित हुए, उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ना, मारना गुलदार की समस्या का समाधान नहीं है, अपितु इससे मानव वन्य जीव संघर्ष को बढ़ावा मिलता है,

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इस कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु वन विभाग भरसक प्रयास कर रहा है, वन प्रहरियों की टीम बनाकर गस्त की जा रही है, केवल गुलदार दिखाई देने से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने गुलदार को किसानो का मित्र बताया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

स्थानीय जनसेवक जगदीश कुलियाल ने उक्त आयोजित कार्यशाला हेतु वन विभाग का धन्यवाद दिया तथा कहा कि जंगल हमारे अपने है तथा जंगल को समृद्ध होना देवभूमि के लिए एक वरदान है। उक्त कार्यशाला में बिजेन्द्र मैठाणी, देव सिंह, घेराधार के ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
319 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top