उत्तराखंड

निर्देशित:शहर की आंतरिक सड़को की जल्द हो मरम्मत:डॉ अग्रवाल

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य के संबंध में नेशनल हाईवे तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक की।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों नेपाली फार्म से चंद्रभागा तक क्षतिग्रस्त हुए सड़कों तथा गड्डों के मरम्मत कार्य तय समय के भीतर पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान एनएच का जूनियर इंजीनियर यहां तैनात रहे। जिससे कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता न हो।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्य:हॉस्टल के बंद कमरे में टूटी 19 साल की ज़िंदगी: जौलीग्रांट मेडिकल यूनिवर्सिटी में MBBS छात्रा की रहस्यमयी मौत

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मार्गाे जैसे साहब नगर, श्यामपुर, वीरभद्र मार्ग, प्रतीत नगर, लक्कड़घाट, रायवाला, खदरी आदि आंतरिक मार्गों में क्षतिग्रस्त जगह को जल्द भरा जाए। जिससे आवागमन सुगम हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की दूरदर्शी पहल: देहरादून के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई डिजिटल क्रांति

डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को भी जल्द बनाया जाए। अधीक्षण अभियंता NH नवनीत पांडे, अधीक्षण अभियंता PWD भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ऋषिराज वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश चंद, सहायक अभियंता NH मनोज राठौर आदि विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी पीजी कॉलेज का शैक्षणिक परचम बुलंद, इतिहास विभाग के पांच छात्रों ने पास की यूजीसी नेट

The Latest

To Top