उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बड़ी सौगात: कुंभ मेले के लिए 82 नई नियुक्तियों को हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बैठक में आगामी हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत 82 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी गई है, जिससे मेले के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

इसके साथ ही शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है। इससे पदोन्नति, योग्यता और तैनाती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

कैबिनेट ने प्रदेश में ई-स्टैंप व्यवस्था को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसमें भी बदलाव को मंजूरी दी है।

अब स्टैंप की खरीद प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से और अधिक सुगम हो सकेगी, जिससे जनता को आसानी होगी और राजस्व में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

बैठक में लिए गए ये निर्णय राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और आगामी आयोजनों की तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

The Latest

To Top