उत्तराखंड

देहरादून एसएसपी ने दारोगा और इंस्पेक्टरों के किए बंपर तबादले, देखें लिस्ट…

Dehradun News: एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर प्रभार संभालते ही फुल एक्शन में है। उन्होंने देर रात कई चौकी प्रभारियों के ट्रांसफर कर दिया है। SSP ने जिले में तैनात 29 दारोगा व इंस्पेक्टर के बंपर तबादले (Transfer to Uttarakhand Police) के आदेश जारी किए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी के आदेश के मुताबिक 16 सब-इंस्पेक्टर (Uttarakhand Police Sub Inspector) को वर्तमान तैनाती से नए जगहों में स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है। जबकि 13 इंस्पेक्टरों (Uttarakhand Police Inspector Transfer) को नए थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों को धामी सरकार का बड़ा उपहार, बनेगा देश का पहला 'अग्निवीर सेल'

उप निरीक्षक नवीन जूराल को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर बनाया गया। लोकेंद्र बहुगुणा को पुलिस कार्यालय से हटाकर चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर बनाया गया। बलदेव सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायपुर बनाया गया। सुभाष ज़ख्मोला को पुलिस लाइन से हटाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायपुर बनाया गया। पंकज तिवारी को चौकी प्रभारी हरबर्टपुर से हटाकर चौकी प्रभारी जोगीवाला बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  HIMS जौलीग्रांट ने रचा नया इतिहास, MBBS की 250 सीटों से चिकित्सा शिक्षा को मिली नई रफ्तार

उप निरीक्षक नरेंद्र पुरी को चौकी प्रभारी हाथीबड़कला से हटाकर चौकी प्रभारी नयागांव कोतवाली पटेल नगर बनाया गया। मयंक तिवारी को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी प्रभारी सर्किट थाना कैंट बनाया गया। वैभव गुप्ता को भी पुलिस लाइन से हटाकर चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर बनाया गया। एसएसपी के द्वारा लगभग उन्नतीस निरीक्षक उप निरीक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में हरेला पर्व पर हरित संकल्प, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
74 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top