उत्तराखंड

त्यौहार:इगास पर्व पर CM धामी ने खेला भैलो,दी प्रदेशवासियों को बधाई

देहरादून। राजधानी में कल आधी रात 6 युवाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के चलते लोकपर्व ईगास को CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता और अन्य के साथ अपने सरकारी आवास पर बहुत सादगी से मनाया और भैलो खेल के परंपरा के संरक्षण का सन्देश भी दिया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और सुंदर कांड का पाठ कर प्रदेश में सुख शांति खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। भैलो पूजन कर, दोनों हाथों से भैलो भी खेला। उन्होंने ढोल- दमाऊ भी बजाया।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेश वासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है जो वह स्वयं इगास पर्व में शामिल हुए। उन्होंने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वों और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी अपने गांव जाकर लोक पर्व मनाना चाहिए.प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण भी इस मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top