उत्तराखंड

कार्रवाई:धामी सरकार में अवैध निर्माणों पर MDDA का महाप्रहार, बंशीधर तिवारी के निर्देश पर छह जगह सीलिंग

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक भवन बनाने और स्वीकृत मानचित्र के बिना निर्माण किए जाने के मामलों में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरभजवाला, मेहुवाला माफी, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड में निर्माण स्थलों को सील किया गया।

प्राधिकरण के अनुसार, हरभजवाला क्षेत्र में अशरफ अली द्वारा बिना आवश्यक स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों को सील किया गया। वहीं, मेहुवाला माफी स्थित शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में शाहिद राव के दो अलग-अलग निर्माणों और फईयाज राव के एक अन्य निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। चंद्रमणी रोड पर पूजा विहार के निकट ललित कश्यप के बिना मानचित्र स्वीकृति वाले निर्माण तथा राजपुर रोड पर साई मंदिर के निकट अमित गर्ग के निर्माण स्थल को भी सील किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित हुईं ऋषिकेश की पूजा राजपूत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

एमडीडीए अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण करने और आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भवन तैयार करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित हुईं ऋषिकेश की पूजा राजपूत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

–नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई:VC

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून में नियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। प्रत्येक निर्माणकर्ता की जिम्मेदारी है कि भवन निर्माण से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करे और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। निर्माणकर्ताओं को भवन निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने और निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों के विरुद्ध सीलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित हुईं ऋषिकेश की पूजा राजपूत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

प्राधिकरण की टीम ने संबंधित सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं, सुपरवाइजरों और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। एमडीडीए ने नागरिकों से भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन करने और शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करने की अपील की है।

The Latest

To Top