उत्तराखंड

नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित, सीएम धामी ने कही ये बात

देहरादूनः मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नेगी को हिमालय जैसा अडिग और महान व्यक्तित्व बताते हुए उनके गीतों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नेगी के गीत हमारे परिवेश और पहाड़ की चुनौतियों को उजागर करते हैं, और ये गीत हमें अपनी समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मांग: रीजनल पार्टी ने की पूर्व मंत्री,सांसद पर कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों ने हमारी लोक संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में मदद की है और युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्या: दून विहार मे पानी,सीवर की समस्या,जनता हित मे पार्षद हुए मुखर

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक ललित मोहन रयाल की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक भावी पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। नरेंद्र सिंह नेगी ने भी मुख्यमंत्री के लोक संस्कृति के प्रति प्रेम और ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने पर लिखा अपना प्रसिद्ध गीत “ठंडो रे ठंडो” गाकर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  जयकारे: पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे गुरु राम राय महाराज के जयकारे

कार्यक्रम में मुख्य सचिव राधा रतूडी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी, साहित्यकार नंद किशोर हटवाल, दिनेश सेमवाल, सचिदानंद भारती,गणेश कुकशाल गणी सहित अन्य साहित्यकार और लोक संस्कृति से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Most Popular

To Top