उत्तराखंड

सीएम धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवार्ड से किया सम्मानित 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदों में इसी वर्ष से ‘एसडीजी एचीवर ट्रॉफी’ प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एस.डी.जी. को पंचायतस्तर तक क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक एस.डी.जी सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें विकासखंडों, पंचायतों, विद्यालयों, जनपदों व राज्य स्तर पर कार्यशालाएं, जनजागरूकता कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

 

बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को एसडीजी एचीवर अवार्ड प्रदान किया। कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करने होंगे। कहा कि सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर ही संस्थाएं और व्यक्ति राज्य के विकास के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। उन्होंने एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए और प्रयासों की भी जरूरत बताई।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज और देश के लिए काम करने वाले व्यक्तियों से मिलकर वे स्वयं प्रेरित होते हैं। कहा कि उत्तराखंड सरकार सतत विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मंत्र ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को मूल में रखकर उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव एवं ज्यूरी अध्यक्ष एन. रविशंकर, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, यूएनडीपी प्रतिनिधि इसाबेल त्सचान, सीपीपीजीजी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पंत आदि मौजूद थे।

 

यह संस्थाएं और व्यक्ति हुए सम्मानित

  • शून्य गरीबी के लिए गढ़वाल हिल्स कॉपरेटिव लि., पौड़ी व जगमोहन सिंह राणा।
  • शून्य भुखमरी के तहत डॉ. सुरभि जायसवाल व श्रीमती खस्ती कोरंगा।
  • उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के तहत आरोही फाउंडेशन।
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के तहत भागीरथी फाउंडेशन।
  • लैंगिक समानता के तहत रचनात्मक महिला मंच व डिव-इन-प्रो।
  • साफ पानी एवं स्वच्छता के तहत नौला फाउंडेशन।
  • आर्थिक वृद्धि के तहत उत्तरांचल युवा एवं ग्रामीण विकास केन्द्र चमोली।
  • उद्योग और नवाचार के तहत पिथौरागढ़ की देवकी देवी।
  • उपभोग और उत्पादन के तहत ग्राम पंचायत रायगी।
  • जलवायु परिवर्तन के तहत एग्री-नेट फूड्स एंड बेव्रेज प्रा.लि व जगदीश सिंह नेगी शिप्रा कल्याण समिति, नैनीताल।
  • भूमि पर जीवन के तहत चंदन सिंह नयाल
  • शांति और न्याय के तहत दर्पण समिति व कार्ड संस्था।
यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top