उत्तराखंड

प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर सीएम धामी सख्त, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत...इस बार उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जिले में बनेंगे ओबीसी के सबसे ज्यादा प्रधान

उन्होंने कहा कि फॉगिंग और अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की चट्टानों को चीरती भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार — समय से पहले रचा इतिहास!

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को और गति दी जाए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने बच्चों के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर"

The Latest

To Top