उत्तराखंड

उपलब्धि:सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने की पत्रकारों से बातचीत

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर मीडिया से चर्चा की। कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा। तीन वर्षों के कार्यकाल में अनेक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनका जनता के बीच खडे़ होकर सामना किया।

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनानुसार ही उत्तराखंड प्रगति कर रहा है। निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखंड का होगा। कहा कि तीन वर्ष में सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां आईं, लेकिन सरकार ने धरातल पर जाकर उसका सामना किया। रैणी, सिलक्यारा, केदार घाटी से लेकर हालिया माणा की आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय पीछे रहकर काम नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 में जिस विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्तराखंड पूरी सामर्थ्य से काम कर रहा है। कनेक्टिविटी विस्तार पर उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी क्षमताओं का आंकलन कर इसी अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण समेत लखपति दीदी जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन से मातृशक्ति के कल्याण के लिए ठोस कार्य किए गए हैं। आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मेलन के माध्यम से प्रवासियों को राज्य के साथ जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य का पूरे देश में 13वां स्थान पर आना सुखद संकेत है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो या जी-20 बैठकों का आयोजन उत्तराखंड को इन आयोजनों से दूरगामी लाभ मिला है। सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में देश में पहला स्थान महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा है।

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में राज्य का सालाना बजट एक लाख करोड़ को पार कर जाना बताता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने वर्ष 2027 में कुंभ और इसके बाद नंदा राजजात पर कहा कि सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़ी सफलता की चर्चा भी की। कहा कि प्रधानमंत्री ने चार धाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा समेत राज्य के कई स्थानों पर पहुंचकर पर्यटन विकास में अभूतपूर्व योगदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना का सफल संचालन, THDC ने बढ़ाया देश का मान

इस अवसर पर विधायक खजान दास, महंत दिलीप रावत, राजकुमार पोरी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top