उत्तराखंड

छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया, भाजपा ही इसे संवारेगी : सतपाल महाराज

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान, राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश कांग्रेस पर सख्त निशाना साधा है, आरोप लगाते हुए कि उनके कार्यकाल में घोटालों का आयाम बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए प्रदान किए गए दो लाख करोड़ रुपए का उपयोग कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए सही तरीके से नहीं किया।

सतपाल महाराज कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद तीन साल कांग्रेस की सरकार का कुशासन रहा, और फिर 15 साल भाजपा को अवसर मिला, तो विकास के कई कार्य भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पांच साल जब अवसर मिला, तो उसने छत्तीसगढ़ का पूरा खजाना लूटकर गांधी परिवार को भेजने का काम किया। यहां के लोगों का हक मारने का काम किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने से छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हुआ है। केंद्र का दिया पैसा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों तक नहीं पहुंचने दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

सतपाल महाराज ने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति लगभग 10 हजार साल पुरानी है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भगवान विष्णु का मंदिर और छत्तीसगढ़ के शिवरीनीरायण का मंदिर भगवान विष्णु की पूजास्थली है। भविष्य में हम छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश को रामायण और महाभारत सर्किट के रूप में आगे बढ़ाएंगे। इस पर उत्तराखंड का पर्यटन मंत्रालय काम कर रहा है। आज के दिन छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड तीन राज्य बने थे। हमारी कामना है कि छत्तीसगढ़ दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे। उन्होंने कहा कि अटल ने यह जानते हुए भी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, फिर भी छत्तीसगढ़ राज्य को साकार स्वरूप दिया और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होने दी।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण होना दु:खद है। सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

The Latest

To Top