उत्तराखंड

अपने विधानसभा क्षेत्र को सतपाल महाराज ने दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एकेश्वर और जयहरीखाल विकासखण्ड के लिए 37 करोड़ 34 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर में 337.39 लाख की लागत से निर्मित विकासखंड मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया, साथ ही एकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें 52.31 लाख से बनने वाले प्राथमिक विद्यालय हलाई, 536.39 लाख की पावौं संतुधार- नौगांवखाल-दमदवेल- चौबट्टाखाल, चौरीखाल मार्ग, 125.11 लाख के पाटीसैंण-तछवाड मोटर मार्ग, 31.15 लाख की पणखेत से मथाणा मोटर मार्ग, 78.74 लाख के थापला से सासौ मोटर मार्ग, 76.10 लाख के जणदादेवी-मरडा-स्योली- अन्दकिल- रीठाखाल मोटर मार्ग, 62.30 लाख के अमोठा से डोवल मोटर मार्ग, टी 03 के किमी0 18 से 37.74 लाख के गोरली मोटर मार्ग, 278.72 लाख के संगलाकोटी -पोखड़ा मुख्य मोटर मार्ग, 135.56 लाख के खिर्कू मुख्य मोटर मार्ग से ग्राम पसोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग, 143.67 लाख के सतुपली रीठाखाल मुख्य मोटर मार्ग के ग्राम गादेई चमडल मोटर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा, 46.43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय भवन टाईप-2 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत पुसोली, सासौं, कुलासु, ड्यूल्ड, बिन्जोली, बंठोली के पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत धरासू के पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top