उत्तराखंड

Breaking:आने वाले घण्टों में मौसम देने वाला है फिर झटका, बारिश के साथ बर्फ़बारी के आसार,,,

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के फिर से करवट बदलने अनुमान है। आने वाले दिनों में खासकर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फवारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 दिसंबर को राज्य के उच्च और मध्य हिमालयी क्षेत्र में हिमपात की संभावना है। जबकि मैदानी हलकों में मौसम के साफ रहने की जानकारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

प्रदेश में इनदिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में मौसम के साफ रहने और धूप खिलने से कुछ राहत महसूस हो रही है। लेकिन रात में जबरदस्त पाला गिरने से कंपकपी छूट रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है। तापमान कहीं सामान्य तो कहीं शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन खासकर मैदानी इलाकों में मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 16 दिसंबर के बाद प्रदेश में करीब एक सप्ताह मौसम के साफ रहने का अनुमान है। दिसंबर महीने के आखिरी और जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में फिर से बारिश और हिमपात हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

उधर, तापमान में लगातार गिरावट और रात में पाला गिरने के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते खुले में रह रहे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दिन में धूप खिलने पर जरूर उन्हें राहत मिल रही है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top