उत्तराखंड

Breaking:उत्तराखंड मे बेखौफ हुए डकैत, डोईवाला के बाद रुड़की मे वारदात,लाखों की रॉबरी,,

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बार-बार पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था में सुधार के निर्देश दे रहे हैं। लेकिन, ऐसा लगता है कि पुलिस को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। एक दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर में करीब एक करोड़ की लूट हुई थी। अब रुड़की में राइस मिल कारोबारी के घर में भी लूट का मामला सामने आया है। यहां पांव नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर से 10 लाख की लूट को अंजाम दे दिया। बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राहु-केतु का राशि परिवर्तन बदलेगा देश-दुनिया का ज्योतिषीय परिदृश्य, आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल 'दैवज्ञ' ने 18 महीने के गोचर का बताया व्यापक प्रभाव

जानकारी के अनुसार रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पांच हथियारबंद नकापोश बदमाशों ने राइस मिल कारोबारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को हथियारों से आतंकित किया। साथ ही घर में रखी नगदी व जेवरात लूट लिए। बदमाश जाते समय परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर चले गए। बदमाशों ने करीब 10 लाख की लूट की है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: हरिद्वार में तीन कॉरिडोर को मंजूरी, वन भूमि पर बसे परिवारों को भी बड़ी राहत
28 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top