उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा के लिए चार दिन में ही टिकटों की बुकिंग फुल

Advertisement

अक्तूबर में केदारनाथ यात्रा के लिए चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। आईआरसीटीसी ने 27 सितंबर को हेली सेवा का बुकिंग पोर्टल खोला था। यात्रा का प्लान बना चुके कई यात्रियों को हेलिकॉप्टर के टिकट नहीं मिल रहे हैं।

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए टिकटों की मारामारी है। आईआरसीटीसी ने 1 से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। हेलिकॉप्टर की इतनी मांग है कि चार दिन में ही बुकिंग फुल हो चुकी है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। 27 सितंबर को पहले दिन ही 15 हजार टिकटों की बुकिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं और संसाधनों के साथ, उत्तराखंड बन रहा है विश्वस्तरीय इन्वेस्टमेंट का केंद्र - रेखा आर्य

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि 31 अक्तूबर तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। जिन यात्रियों ने हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की है और अंतिम समय में उनका टिकट रद्द होने पर दूसरे यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से उम्मीदें, धामी सरकार के नए निवेश स्थानों से जुड़ेंगे विकास के किस्से

ये है किराया

हेलीपैड                                                 किराया (प्रति यात्री आने-जाने का)

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक खत्म , इन बड़े फैसलों पर लगी है मुहर

सिरसी से केदारनाथ                                 5498 रुपये

फाटा से केदारनाथ                                  5500

गुप्तकाशी से केदारनाथ                          7740

Most Popular

To Top