उत्तराखंड

पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट, सीएम धामी ने कही ये बात…

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ₹4600 ग्रेड-पे मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीएम धानी ने मामले में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश की जो भी व्यवस्था होगी, उन सब पर काम किया जाएगा। सभी से संवाद कर पुलिसकर्मी हो या अन्य कर्मचारी सबके ग्रेड-पे को लेकर काम करेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की।  बताया जा रहा है कि इस दौरान मीडिया ने विधानसभा चुनाव में पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड-पे को लेकर मुख्यमंत्री ने सरकार आने पर एक महीने के भीतर निर्णय लेने की बात कही थी। इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कर्मचारियों के लिए भी सोचा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

सीएम ने कहा देश की जो भी व्यवस्था होगी, उन सब पर काम किया जाएगा। सभी से संवाद कर पुलिसकर्मी हो या अन्य कर्मचारी सबके ग्रेड-पे को लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड हर मोर्चे पर सशक्त और मजबूत बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

गौरतलब है कि पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को दीवाली का तोहफा दिया था। सीएम धामी ने इन पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग को मांग मान लिया था। हालांकि, वर्ष 2002 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे के मामले पर अभी कोई निर्णय नहीं आया था। तबसे पुलिसकर्मियों के परिजन इस मामले को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट, सीएम धामी ने कही ये बात…

294 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top