उत्तराखंड

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी महत्वपूर्ण बैठक…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार 27 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

मीडिया रिपोर्टस की माने तो सीएम धामी अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट मीटिंग होगी। ये बैठक बुधवार को शाम पांच बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

बताया जा रहा है कि बैठक में ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top