उत्तराखंड

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: फिर बढ़ गए बिजली के दाम

देहरादून। उत्तराखंड में महंगाई से परेशान जनता को एक बार फिर बढ़े हुए बिजली के दाम परेशान करने वाले हैं। एक साल में बिजली की दरों में तीसरी बार इजाफा किया गया है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने नई दरों के अनुसार बिल तैयार करने का आदेश दे दिया है।

 

दरअसल, कोयला और गैस महंगी होने के कारण फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के तहत बिजली दरों में औसत सात पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है। विद्युत नियामक आयोग ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के लिए नई दरें घोषित की है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं से अब दस पैसे, कामर्शियल से 15 पैसे, सरकारी संस्थानों से 14 पैसे, , प्राइवेट ट्यूबवेल से पांच पैसे, कृषि गतिविधियों से छह पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त वसूला जाएगा। एलटी उद्योग से 14 पैसे एचटी उद्योग से 14 पैसे वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स में नर्सिंग सेवा का गौरवगान, समर्पण और संवेदना को मिला सम्मान

 

गौर हो कि एक साल में तीन बार बढ़े बिजली के रेट इस वर्ष तीन बार बिजली के रेट बढ़ गए हैं। पहले एक अप्रैल से 2.68 प्रतिशत की वृद्धि बिजली दरों में हुई। इसके बाद ऊर्जा निगम की पुनर्विचार याचिका में आयोग ने दरों में 3.85 प्रतिशत की और वृद्धि की। अब फिर दरें बढ़ा दी गईं। एक साल में 26 पैसे से 1.11 रुपये तक का झटका बिजली दरों की बढ़ोतरी के मामले में वर्ष 2022 उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। इस बार न्यूनतम 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों पर कुल 26 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ा। 200 यूनिट वालों को 51 पैसे, 400 यूनिट वालों को 71 पैसे, कामर्शियल को 1.02 रुपये, एलटी उद्योग को 96 पैसे, एचटी उद्योग को 1.11 रुपये प्रति यूनिट का चुकाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सादगी के संग सामाजिक सौहार्द का संदेश दे गया इमरान देशभक्त परिवार का विवाह समारोह

 

90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top