उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा—कुंजपुरी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 5 की मौत

Breaking टिहरी गढ़वाल…

टिहरी गढ़वाल। नरेन्द्र नगर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार कुंजपुरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे लगभग 30 श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा नरेन्द्र नगर से कुछ ही दूरी पर हुआ। दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत बताई जा रही है, जिनमें 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड सरकार का बड़ा संकल्प: CM धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिया मजबूत संदेश

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। बस का नंबर UK14PA1769 बताया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और राहत कार्य तेजी से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जेनिथ 2026 में SGRRU गूंजा: विशाल मिश्रा की आवाज़ पर झूम उठा पूरा कैंपस

The Latest

To Top