उत्तराखंड

बड़ी खबर: सुबह सुबह टिहरी से दुःखद खबर, पहाड़ी से गिरी महिला, मौत,SDRF ने की कड़ी मशक्त,,

टिहरी। जनपद के कौड़ियाला के पास एक पर्यटक महिला खाई मे गिर गई। देर रात होने के कारण sdrf का रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन महिला कुछ पता नही लग पाया।

आपको बता दें कि कल एक कार केदारनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। इसी बीच किसी कारण वश देर शाम कार सवार कौड़ियाला के पास विश्राम के लिए रुक गए। बताया जा रहा है कि एक महिला कार से उतर कर सड़क किनारे खड़ी ही हुई थी कि अचानक से उसका पाँव फिसल गया। जिससे वह गहरी खाई मे जा गिरी। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने देर शाम ही रेस्क्यू शुरू किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

पुलिस ने बताया कि सुबह रेस्क्यू एवम सर्च आपरेशन में महिला का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी शिनाख्त प्रियका पत्नी राहुल सैनी, उम्र-28 वर्ष निवासी-शेख धर्मपूर थाना सिविल लाईन मुरादाबाद यूपी के रूप मे महिला के पति ने कर ली है। बहरहाल पुलिस अग्रिम कारवाही कर रही है। रेस्क्यु टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद,संजय राणा,अमित नौटियाल,जितेंद्र,तरुण,विनोद गैरोला आदि शामिल रहे

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top