उत्तराखंड

बड़ी खबरः उत्तराखंड में यहां चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस,,

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार के पिरान कलियर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने आई एक परिवार की चार साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा है कि कलियर थाना क्षेत्र के साबरी लंगरखाने के पास से एक चार साल की बच्ची का मंगलवार की सुबह अपहरण हो गया है।  पुलिस बच्ची की तालाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए बोर्ड बैठक में तिवारी के साथ बड़े फैसले, 968 करोड़ बजट और 48 प्रस्तावों पर मुहर

मी़डिया रिपोर्टस के अनुसार  यूपी के गाजियाबाद विजयनगर थाना क्षेत्र के डूंडाहेडा गांव निवासी पुष्पा देवी अपनी 4 वर्षीय नातिन और बेटे के साथ करीब 2 महीने पहले पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। मंगलवार की सुबह को वह दोनों को साबरी लंगरखाने के बाहर बिस्तर लगाकर उस पर बैठाकर शौच के लिए चली गई। थोड़ी देर बात आई तो उसकी नातिन रिया गायब थी। यह देख महिला घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने गाजियाबाद निवासी महिला की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सामने आया कि एक महिला बच्ची को गोद में लेकर जा रही है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
79 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top