उत्तराखंड

Big breaking:कच्ची शराब कांड मे भाजपा नेता सहित प्रधान प्रत्याशी पति गिरफ्तार,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ और फूलगढ़ में एक दिन पहले हुए जहरीली शराब कांड में पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी पति और भाजपा नेता को अरेस्ट कर लिया है। प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही उसकी पत्नी और उसका भाई फिलहाल फरार हो गए हैं। एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने इस मामले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी महिला बबली के पति और भाजपा नेता बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर 25 लीटर कच्ची शराब और कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। कोल्ड ड्रिंक्स की इन खाली बोतलों में भरकर ग्रामीणों को आरोपी ने शराब परोसी थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बिजेंद्र की पत्नी बबली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के लिए मैदान में उतरी हैं। आरोपी प्रधान प्रत्याशी बबली की तलाश की जा रही है। बिजेंद्र का भाई नरेश भी गांव से फरार हो चुका है। उन्होंने बताया कि गांव में लाउडस्पीकर से अपील की जा रही है कि अगर कोई बीमार है तो उसकी सूचना तुरंत दी जाए ताकि उसका भी उपचार समय पर करवाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
1,803 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top