उत्तराखंड

Big breaking:टिहरी में सुबह सुबह हादसा,कार समाई गंगा में,लापता,SDRF की सर्चिंग शुरू,,,

टिहरी। बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के कौडियाला के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि कार सीधे नदी में समा गई है।

जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मुनिकीरेती थाना से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है जो सीधे नदी में जा गिरी। बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ने से कार दिखाई नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ व्यासी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां से कहां जा रही थी व उसमें कितने लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"
73 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top