उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पुलिस के जवान ने पत्नी का काटा गला,,

ऋषिकेश: उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक पति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया है। आरोपी पुलिस का जवान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यमकेश्वर निवासी महिला सरकारी अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान उसकी पति से किसी बात पर कहानुसी हो गई। जिसके बाद ने पति ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अनीता (30 वर्ष) निवासी ग्राम डोगरा, यमकेश्वर से उसका पति मिलने पहुंचा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिससे आक्रोश में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका गला काट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही लक्ष्मणझूला थाने में मारपीट का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

वहीं पत्नी पर हमला कर आरोपी मौके से फरार होने वाला था कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बमुश्किल दबोच लिया। वहीं घायल महिला की हालात अब स्थिर बताई जा रही है। आरोपी खुद को उत्तराखंड पुलिस का जवान बता रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top