देश

Big Breaking; यहां पूर्व प्रधानमंत्री को संदिग्ध हमलावर ने मारी गोली, हालत गंभीर, PM मोदी ने जताया खेद,,

टोक्यो: जापान से बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गयी है। गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पीएम मोदी ने मामवे में खेद जताया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री आबे की हालत गंभीर बनी हुई है। जापान के अग्निशमन विभाग का कहना है कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट ( दिल का दौरा पड़ा) में हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा प्रीफेक्चर में काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। उन्हें पीछे से बन्दूक से गोली मारी गई। गोली लगने के कारण उनका खून काफी बह गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।’

SGRRU Classified Ad
170 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top