उत्तराखंड

Big breaking:देवभूमि में यंहा पलट गई बस,40 यात्री थे सवार,ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फ़रार,,,

कुमांऊ। उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आज (सोमवार) सितारगंज से किच्छा की ओर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। जिनका रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद से बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये।
हादसा आज दोपहर में हुआ। किच्छा की ओर जा रही बस वीरेंद्रनगर मोड़ में हुआ है। यहां तेज रफ्तार बस अनयंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गयी। बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

 

बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जिनमें 12 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जबकि दो गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। अन्य चोटिल सवारियों के परिजन निजी अस्पतालों में ले गये। कम चोटिल सवारियां दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थानों को चले गये।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर
81 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top