उत्तराखंड

Forest activities: वन महोत्सव के तहत देवप्रयाग में वन विभाग और DM टिहरी ने क्षेत्र में किया पौधरोपण,,

गढ़वाल। जुलाई के पहले सप्ताह (1 से 7 जुलाई) में वनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है। इस कड़ी में देवप्रयाग क्षेत्र की मणिक नाथ रेंज में भी वन महोत्वस मनाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वन महोत्सव पर विभागीय अधिकारी,कर्मचारी एवम स्थानीय लोग पौधे लगा रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वह सब मिलकर विभिन्न पौधरोपण का अभियान चलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

बता दें कि भीषण गर्मी के पश्चात मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे धरा में नमी वापस आ गई है,जिसका लाभ उठाकर वन विभाग लोगों को जागरूक कर जगह जगह पौधरोपण कर रहा है। इसी कड़ी में आज मणिक नाथ रेंज के ऑफिसर देवेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में रेंज क्षेत्र में वन विभाग की टीम के साथ डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी एवम जन प्रतिनिधियों के माध्यम से वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को जागरुक करने का कार्य भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

ऑफिसर पुंडीर ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि वह अधिक से अधिक क्षेत्र में पौधरोपण करें एवम स्थानीय लोगों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक करें। कहा कि वन संपदा का संरक्षण सिर्फ विभागीय जिम्मेदारी नही है बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसकी रक्षा करनी होगी,जिससे प्रकृति और मानव के बीच का संतुलन बना रहे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि जिस पौधे का वह रोपण कर रहे हैं कम से कम दो वर्ष तक उसकी पूरी तरह से देखभाल भी करें ताकि पौधा वयस्क होकर प्रकृति को संवर्धन करने का कार्य कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
136 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top