उत्तराखंड

Big Breaking: बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 9 लोग थे सवार,,

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच एक बार फिर यात्रियों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है। ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर राजमार्ग में हादसे का शिकार हो गया। हादसा बुधवार सुबह करीब तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि ताला मस्तुरा पर टेंपो ट्रैवलर UK 07 PA 2867 बेकाबू होकर सड़क से करीबन 20 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

वहीं सूचना मिलने पर डीडीआरएफ (डिस्टिक डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम तहसील ऊखीमठ से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में 9 लोग सवार थे। हादसे में 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है सभी यात्री पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा
66 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top