उत्तराखंड

Breaking:फिलहाल 250 विधानसभा कर्मचारी बने रहेंगे नौकरी पर,लगी रोक,,

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा में पूर्व में विधानसभा अध्यक्षों द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को सेवा से निकाले जाने के सरकार के निर्णय पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार फिलहाल कर्मचारियों की नौकरी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

बता दें, कि उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा में बैकडोर से हुईं 250 भर्तियां रद्द कर दी थी। इनमें 228 तदर्थ और 22 उपनल के माध्यम से हुईं नियुक्तियां शामिल हैं।

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले मामले में विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ बैठा दी गई थी। विधानसभा में हुईं भर्तियों की जांच के लिए नी तीन सदस्यीय विशेषज्ञ जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट दे थी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

इस रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर 2016 में हुईं 150 तदर्थ नियुक्तियां, 2020 में हुईं छह तदर्थ नियुक्तियां, 2021 में हुईं 72 तदर्थ नियुक्तियां और उपनल के माध्यम से हुईं 22 नियुक्तियां रद्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र
82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top