उत्तराखंड

अजब-गजब: एक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर जब सड़क पर भिड़ गए दो शख्स

ऋषिकेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट परिसर में उस वक्त हंगामा हो गया ज़ब एक लुटेरी दुल्हन के दो पति आपस मे मिल गए।

दरअसल, ऋषिकेश के तहसील परिसर के पास दो युवक आपस में एक ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उलझते हुए नजर आए। दोनों युवक फोटो में दिखाई दे रही महिला को अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

 

अमित नाम के युवक ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से उसकी शादी हुई है। उसका 13 साल का एक बेटा भी है। फिलहाल मुजफ्फरनगर कोर्ट में उन दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसा कर शादी कर ली है। जिसके बाद वह उसके दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा। इत्तेफाक से उसकी मुलाकात अपनी पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे पति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है। यह बात छुपा कर उसके साथ धोखा किया गया है। दोनों युवकों ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन का नाम दे दिया है। दोनों अब लुटेरी दुल्हन को सलाखों के पीछे पहुँचाने की कार्रवाई मे जुट गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

 

 

The Latest

To Top