उत्तराखंड

अलर्टः देहरादून में डेंगू नियंत्रण एवं बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित

देहरादून: देहरादून में डेंगू नियंत्रण एवं बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर डीआईसीसीसी में कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है। जिसमें डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत दी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 15 कॉल प्राप्त हुई है जिनमें 14 कॉल फागिंग तथा 1 कॉल चिकित्सा परामर्श से संबंधित है सभी का निराकरण कर लिया गया है। कंट्रोल रूम में नगर निगम के कार्मिक एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top