उत्तराखंड

मुनिकीरेती में प्रशासन की सख्ती: अवैध निर्माण सील

मुनिकीरेती। नगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। रामझूला के निकट ओंकारानंद गंगा सदन के बिना अनुमति किए गए निर्माण को आज बुधवार को संयुक्त सचिव/एसडीएम नरेंद्रनगर के आदेश क्रमांक 891/DLDA/2025-26 के तहत जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की टीम ने सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट से मध्यम वर्ग, किसान और MSME को बड़ी राहत, उत्तराखंड को मिलेगा सीधा लाभ: भाजपा

कार्यवाई में सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, कनिष्ठ अभियंता उमंग नौटियाल और पीआरडी कर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था, इसलिए संपत्ति को सील करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग की लापरवाही से शिवलोक कॉलोनी फेस-2 अंधेरे में डूबी, ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से कई घरों की बिजली ठप

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गंगा तट एवं विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों से कहा है कि निर्माण से पूर्व वैध अनुमति अवश्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की विश्व विजय से प्रमाणित हुई भारतीय ज्योतिष की वैज्ञानिक चेतना, उत्तराखंड के आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल की भविष्यवाणी बनी राष्ट्रीय विमर्श

The Latest

To Top